छपरा में अजब प्रेम की गजब कहानी। दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा , लेकिन शादी दुल्हन की छोटी बहन से करनी पड़ी। शादी के पहले जयमाला के दौरान हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा।
Table of Contents
दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाल दिया। तभी दुल्हन की छोटी बहन छत पर चढ़ गयी। कहा की दीदी से शादी हुई तो कूद कर जान दे दूंगी। फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला थाने तक पहुँचा। फिर रजामंदी से शादी हुई।
हाई वोल्टेज ड्रामा
मामला मांझी थाना छेत्र के भभौली गांव का है। गांव के पंडित शैलेश्वर मिश्रा ने बताया की एक साल पहले छपरा शहर के बिनटौली निवासी जगमोहन महतो के पुत्र राजेश कुमार की शादी रिंकू कुमारी से तय हुई थी। इस बिच लड़के की बातचीत रिंकू की छोटी बहन पुतुल से ज्यादा होने लगी। वह अपने होने वाली साली को एग्जाम दिलाने भी ले गया। दोनोमे नजदीकियां बढ़ने लगी, लेकिन दोनों लोग ही अपने दिल की बात परिवार वालो से नहीं कह सके।

बारात पहुंची, स्वागत हुआ , जयमाला के बाद बिगड़ा मामला
मंगलवार की रात राजेश दुल्हन रिंकू कुमारी के घर बारात लेकर पहुंचा। लड़की के पिता रामु बिन ने दरवाजे पर बारातियो का स्वागत किया। बैंड बाजा के साथ हंसी खुशी द्वारपूजा की रस्म पूरी हुई। सैकड़ो लोगो के मौजूदगी में जयमाला की रस्म पूरी की गयी।
कुछ देर के बाद हंगामा मच गया। दुल्हन की छोटी बहन पुतुल कुमारी चुपके से छत पर चढ़ गयी। छत से ही दूल्हे को मोबाइल से फ़ोन करके धमकी दी की मेरे साथ शादी नहीं करोगे तो छत से कूदकर अपनी जान दे दूंगी।
रातभर दोनों पक्षों में चलती रही बहस
मौके की नजाकत को देखते हुए दूल्हे ने आनन फानन में जयमाला से अपने परिवार और रिश्तेदारों को जनवासे में वापस बुला लिया। बिगड़ते माहौल के बिच दोनों पक्षों के बिच कहासुनी होने लगी। बात मारपीट तक जा पहुंची। दोनों पक्षों के लोग आपस में गुत्थमगुत्थी करने लगे। मौके पर भगदड़ मच गयी।
बिगड़ते हालात के बिच स्थानीय लोगो ने मांझी थाना और जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। देरर रात तक वर और वधु पक्ष में समझौता चलता रहा। पुलिस और जनप्रतिनिधियों की पहल पर देर रात दुल्हन की रजामंदी से छोटी बहन के साथ विवाह कराया गया।
पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पहल पर दुल्हन की छोटी बहन के साथ दूल्हे का सिंदूर दान कर बारातियो को विदा कर दिया गया।
CREDIT : DAINIK JAGRAN
SHARE THIS POST :
One thought on “छपरा में बड़ी बहन के लिए आई बरात , छोटी बनी दुल्हन : जयमाला में हाई वोल्टेज ड्रामा ,छोटी बोली दीदी से शादी हुई तो जान दे दूंगी”