वरमाला के स्टेज से लौटी दुल्हन : एक जमाने में शादी के पहले देखा देखि नहीं चलती थी , लेकिन अब इसके बगैर कितना रिस्क है – यह समझने के लिए यह खबर पढ़ना जरुरी है। बिहार के सीतामढ़ी में दुल्हन स्टेज पर चढ़ते ही लौटी, फिर ,मनाकर मंडप तक लाया गया तो दो फेरे के बाद गठबंधन तोड़ भाग गयी।
Table of Contents
वरमाला के स्टेज से लौटी दुल्हन
अक्सर लड़के-लड़कियों को नापसंद करने की खबरें आती है , लेकिन अब लड़किया भी अपनी पसंद और नापसंद न केवल ख्याल रख रही है बल्कि इसे लेकर मुखर भी नजर आ रही है। ऐसा ही मामला सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड के धुरधुरा पंचायत का है। यहाँ दुल्हन को जयमाला के समय जब दूल्हा पसंद नहीं आया तो उसने शादी से इंकार कर दिया।
दुल्हन को दूल्हे का रंग पसंद नहीं आया तो उसने शादी से इंकार कर दिया। जयमाला से पहले लड़की , लड़के को सामने से नहीं देख पाई थी। केवल उसकी तस्वीर देखि थी लेकिन उसे क्या पता की रील और रियल में इतना अंतर होगा।

शादी नहीं करने के जिद्द पर अड़ गयी दुल्हन
बुधवार के रात दोनों पक्षों के लोग सभी रस्मे पूरा कर बारात लेकर पहुंचे। बाराती का आदर सत्कार सब कुछ किया गया। दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर भी आयी। एक दूसरे के गले में वरमाला भी डाली गई। इस दौरान उसका नजर दूल्हे पर पड़ा और वह स्टेज से वापस लौट गई। फिर वह परिजनों को बुलाकर यह शादी नहीं करने की जिद्द पर अड़ गई।
परिजनों द्वारा काफी समझाने के बाद लड़का मंडप तक आया। शादी के दो फेरे भी लगाए गए लेकिन दुल्हन से रहा नहीं गया और वह गठबंधन तोड़ मंडप से निकल गयी। उसने अपने घरवालों से कहा अब चाहे जो हो जाए मै इस लड़के से शादी नहीं करुँगी। वर-वधु पक्ष की और से दुल्हन को समझाने की काफी कोसिस की गयी लेकिन उसने किसी की एक न सुनी और शादी से इंकार कर दी। और उसके बाद दूल्हा और बाराती बैरंग लौट गए।
शादी से दुल्हन के इंकार करते ही दोनों पक्षों में भगदड़ मच गई
लड़की की पहचान धुरधुरा गांव के गणेश साह की पुत्री निभा कुमारी के रूप में हुई। इसकी शादी बेला थाना क्षेत्र के फुलहटा गांव निवासी सिंधेश्वर शाह के पुत्र सोहन कुमार के साथ तय हुआ था। बारात बुधवार देर शाम अपने निर्धारित समय पर पहुँच गई थी। शादी से दुल्हन इनकार करने के बाद बारात में शामिल गांव के बृधजन सहित अन्य लोग दुल्हन को समझाने में जुट गए मगर दुल्हन नहीं मान।
वर और वधु पक्ष में घंटों समझौता चली। समझौता की पहल रंग न ला सकी और बारात बगैर दुल्हन को लिए अपने गांव वापस लौट गए। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बराती पक्ष के दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया और दहेज दिए गए सामान और खर्च की मांग की गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी थानेदार सह प्रशिक्षु DSP सुचित्रा कुमारी ने थाना में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से मामले को शांत कराया।
क्रेडिट : अमर उजाला
SHARE THIS POST/इस पोस्ट को शेयर करे :
One thought on “Bihar : वरमाला के स्टेज से लौटी दुल्हन, फिर मना कर मंडप तक लाए, मगर दो फेरे के बाद दोबारा कर दिया शादी से इनकार”