रामनवमी क्या है ? रामनवमी क्यों मनाया जाता है ? 2023 में रामनवमी किस दिन है ?

आइये जानते है रामनवमी क्या है और इसे क्यों मनाया जाता है? आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से रामनवमी के महत्व के बाड़े में बातएंगे।

रामनवमी क्या है
भगवान् श्री राम

रामनवमी क्या है ?

रामनवमी हिन्दू धर्म में बहुत बड़ा पर्व है। यह पर्व चैत्र शुक्ल की नवमी को मनाया जाता है। शाश्त्रो के अनुसार इसी दिन भगवान् श्री राम का जन्म हुआ था। इसी दिन चैत्र नवरात्री भी समाप्त होती है। भगवान् श्री राम के जन्म दिवस होने के कारन इस दिवस को रामनवमी कहते है। भगवान् श्री राम के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सभी हिन्दू और सनातनी इस दिन को बड़े धूम धाम से मानते है।

भगवान् श्री राम अयोध्या के राजा दसरथ और रानी कौशलया के पुत्र थे। भगवान् श्री राम सृष्टि के पालनकर्ता और रचयिता भगवान् विष्णु के 7वे अव्व्तार थे , इसलिए इनकी पूजा सभी सनातनी हिन्दू करते है। भगवान् श्री राम की पूजा भारत के साथ साथ दुनिया के बहुत सारे देश में होती है।

रामनवमी पर्व को सभी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते है। मान्यता के अनुसार लोग इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करते है। लोगो का मानना है की इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग सुद्ध और सात्विक रूप से भगवान् श्री राम की पूजा करते है। इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करते है और उसके बाद भगवान् श्री राम को स्मरण करते है और फिर पूजा करने के बाद व्रत और उपवास भी रखते है। रामनवमी के दिन बहुत स्थानों पर प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।

रामनवमी क्यों मनाया जाता है ?

आइये जानते है की रामनवमी क्यों मनाया जाता है और इसके मनाये जाने के पीछे की कहानी को जानते है ?

इस पर्व को मनाये जाने के पीछे की सबसे महत्वपूर्ण कहानी हम आपको बताने जा रहे है।

हिन्दू शाश्त्रो के अनुसार त्रेतायुग में रावण के बढ़ते हुए अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की पुनः स्थापना करने के लिए भगवान् विष्णु ने धरती पर मनुष्य रूप में अवतार लिया। यह भगवान् विष्णु का सातवाँ अवतार था। इस अवतार लो भगवान् श्री राम के नाम से जाना गया। भगवान् श्री राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में हुआ था। भगवान् श्री राम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के घर में हुआ था इसलिए भगवान् श्री राम को दशरथ नंदन भी कहा जाता है।

रामनवमी को राम जन्म भूमि अयोध्या में बड़े ही धूम धाम दे मनाया जाता है। वहाँ सरयू नदी में लोग स्नान कर के भगवान् श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करते है।

रामनवमी पर्व का महत्व : इस पर्व को सभी सनातनी हिन्दू परिवारों में मनाया जाता है। कोई इन्हे माँ दुर्गा के नवरात्रि के समापन के रूप में मनाता है तो कोई इन्हे भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाता है लेकिन इसे मानते सभी लोग है। इस दिन सभी घरो में रामनवमी की पूजा की जाती है। इस दिन पूरी अयोध्या नगरी को सजा दी जाती है। इस दिन अयोध्या में इस पर्व को हर्षोउल्लाश के साथ मनाया जाता है जो देखने लायक होता है। यहाँ लोग इसे साक्षात् भगवान् राम के जन्मदिन के रूप में मनाते है। अयोध्या के सारे मंदिरो में इस दिन रामलला का जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन सुबह सुबह पवित्र नदियों में स्नान करने से लाभ की प्राप्ति होती है।

2023 में रामनवमी किस दिन है ?

यह पर्व चैत्र शुक्ल की नवमी को मनाया जाता है। यह पर्व इस वर्ष 30-मार्च को मनाया जाएगा।

और पढ़े :

Happy Maha Shivaratri Day 2023: Best Wishes, Quotes, Images, Greetings, Facebook and WhatsApp Status

महाभारत की 11 अनसुनी कथाये जो सभी को जाननी चाहिए

SHIVA (शिव)

How Lord Ram Meets Maa Sita?

अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा और इस पोस्ट से अच्छी जानकारी मिली हो तो इस पोस्ट को सभी लोगो के पास पहुचाये। पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए आप सभी को दिल से धन्यवाद।

a random fun fact about the Roman Empire महाबैठक से अरविंद केजरीवाल को मिलेगा डबल एडवांटेज जम्मू-कश्मीर के सांबा में प्रवासी मजदूरों को ले जा रही बस पलटी Cristiano Ronaldo storms off as Al Nassr players involved in full-time confrontation The top 10 crypto marketing agencies for 2023