बिहार के सासाराम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मुरादाबाद नहर में शनिवार की सुबह नोटों के बंडल होने की सूचना पर लोगों में उन्हें लूटने की आपाधापी मच गई। टीचर स ने पानी में लोग घंटों नोटों के बंडल फंसते रहे। जिसे जो हाथ लगा, जैसे जैसे इसकी जानकारी आसपास के लोगों को होती गई और भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तक पुलिस इसे अफवाह ही कहती रहे लेकिन कई लोग नोटों के बंडल हाथ तो कुछ लोग अपनी पैंट की पोटली बनाकर ले जाते देखे गए।, 50 और ₹10 के नोट के बंडल नजर आए।
Table of Contents
नहर में नोटों के बण्डल होने की खबर सुन दौरे ग्रामीण
जानकारी के अनुसार , शनिवार की सुबह शहर के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में मुरादाबाद मोहल्ले के समीप नाहर मैं नोटों के बंडल होने की खबर सुन ग्रामीण नाहर की ओर दौरे पड़े। किसी ने पेंट की पोटली बनाई, कोई दौड़कर घर से थैला ले आया। कीचड़ सनी पानी में युवा , बुद्ध , महिला , बच्चे उतर पड़े। जिनके हाथ जो बंडल लगे, लेते गए, नोटों के बंडल को बटोरने का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

नोटों के बण्डल कपड़े में बंधे थे
जानकारी के अनुसार , कई लोगों के हाथ ₹10, तो कई के हाथ ₹20 के नोटों के बंडल लगे। नाहर में ₹10 से लेकर ₹200 तक के नोटों के बंडल थे। पता चला है कि कुछ लोग शनिवार की सुबह नहर में स्नान कर रहे थे, तभी उन्हें नोटों के बंडल नाहर में ठहरे हुए पानी में उतारते नजर आए। नोटों के बंडल कपड़े में बंधे थे। नाहर में नोटों के बंडल की खबर देखते ही देखते पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद वहाँ काफी भीड़ जुट गई। लोग नोटों के बंडल लेने के लिए नहर में छलांग लगाने लगे।
नाहर से नोटों की गड्डियां छानते दिखे लोग
लोगों को नोट के बंडल जैसे मिलता गया, वैसे वैसे लोग लेकर भागते नजर आए। लोग मछलियों की तरह नाहर से नोटों की गड्डियां छानते दिखे। बदबूदार पानी और कीचड़ की नोट बटोरने वालों को परवाह नहीं थी। वो तो बस नोट खोजने में लगे रहे। नोट उगलते नाहर की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। लेकिन पुलिस इसे अफवाह बताती रही। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष रिजवान अहमद खान ने कहा कि नाहर में नोटों के बंडल मिलने की सूचना मिली है। जांच की जा रही है , रुपये किसके हैं? कहाँ से आए? जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
कहा से नहर में आये नोटों के बंडल
मुरादाबाद नहर में आये नोटों के बंडल कहा से आये? किसके है? इसकी शहर में चर्चा हो रही है। नहर में नोटों का बंडल किसने फेका ? यह खेल किसी अपराधी का है या फिर किसी अवैध कमाई करने वाले का ? यह नोट के बंडल किसी माफिया के तो नहीं ? ये जांच का विषय है।
क्या बैंक लूट की राशि फेंकी गयी ? या कुछ और है हकीकत
लोग कयास लगा रहे है की 10 से 200 रूपए के जिस तरह बंडल बनाये गए थे , वैसे अधिकतर बैंको में बनाये जाते है। रबर के बाद रस्सी से बंडल बनाये गए थे। ये नोट किसी बैंक डकैती के हो सकते है , जो पुलिस के पकड़े जाने के डर से नहर में फेंक दिए गए थे। या फिर काली कमाई वालो के हो सकते है , जो कानून की पकड़ में आने से बचने के लिए नहर में फेंक आये ? बहरहाल, जांच के बाद ही खुलासा हो पायेगा की नहर में नोटों का बंडल कैसे पहुंचा।
ऐसी और पोस्ट पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे : BLOGGING BABU
NEWS CREDIT : PRABHAT KHABAR
SHARE THIS POST :
One thought on “बिहार : नहर में मछली की तरह बह रहे नोटों के बंडल कहा से आये ? जानिए गड्डियों के लूट से जुड़ी ये बाते”